बीसलपुर: शिकलापुर गौंटिया गांव में घुसा हिरण, कुत्तों ने किया हमला और घायल किया
मामला बिलसंडा क्षेत्र के गांव शिकलापुर गौंटिया का है, जहां आज बुधवार को सुबह 11:00 बजे जंगल से भटककर एक हिरण गांव में पहुंच गया। हिरण को देखते ही आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से हिरण बुरी तरह घायल हो गया हिरण की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया।