उरई: डकोर थाना पुलिस ने दो शराब तस्करों को देशी कच्ची शराब व 2 अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार मुकदमा किया दर्ज।
Orai, Jalaun | Apr 21, 2024 उरई तहसील क्षेत्र के डकोर थाना पुलिस लगातार क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस चैकिंग जारी रखे है, वहीं डकोर थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान 2 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया, वहीं दोनो अभियुक्तों के पास से अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस व 25 लीटर कच्ची शराब और लहन बरामद हुआ, वहीं पुलिस ने दोनों लोगो को गिरफ्तार किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।