पितृपक्ष मेला से पहले सीताकुंड की सफाई, CRPF जवानों ने दिया स्वच्छता का संदेश
गयाजी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को लेकर 47 बटालियन CRPF ने सीताकुंड परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। कमांडेंट अवधेश कुमार के निर्देशन में जवानों ने सीताकुंड और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर श्रद्धालुओं एवं पिंडदानियों के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार करने का संदेश दिया।
द्वितीय कमान अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने लोगों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
#PitruPakshaMela #Gaya #Sitakund #CRPF #PindDaan #GayaJi #SwachhataAbhiyan #PNAnewsIndia