बनमनखी: बनमनखी में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई
बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत सुमरित उच्चतर विद्यालय, बनमनखी के प्रशाल भवन में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, राजस्व पदाधिकारी बालकृष्ण भरद्वाज सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा विधिवत दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी आकर्षक प्रस्तुति दी गई।