महुआडांड़: बारिश से आफत, चुआरी में बाढ़ का पानी दूषित, चुराखाड़ के ग्रामीण शुद्ध पानी के लिए परेशान
:महुआडांड़ प्रखंड की गढ़बुढ़नी पंचायत स्थित ग्राम चुटिया के चुरखाड़ टोली में पेयजल संकट गहरा गया है। 48 घंटे पहले हुई तेज बारिश के बाद नदी का गंदा और कीचड़युक्त पानी ग्रामीणों के चुआड़ी में घुस गया, जिससे उसका पानी पीने योग नहीं रहा । मामले की जानकारी एक ग्राम के ग्रामीण ने वीडियो साझा कर दिया है।