झांसी जनपद के गुरसराय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है। अस्पताल में पर्चा बनाने वाले नमन व मनोज ने बताया कि वर्तमान समय में प्रतिदिन लगभग 600 मरीजों के पर्चे बनाए जा रहे हैं