बबेरू: उमरहनी गांव में धान काटने गई महिला को जहरीले कीड़े ने काटा, सीएचसी बबेरू में कराया गया भर्ती
Baberu, Banda | Nov 7, 2025 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उमरहनी गांव की रहने वाली 50 वर्षीय महिला आज शुक्रवार को धान काटने के लिए खेतों पर गई हुई थी, तभी धान काटने के बाद दोपहर में मेड पर बैठ गई। तभी पीछे से कोई जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिससे महिला की हालत गंभीर होने लगी तभी परिजनों के द्वारा सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया है।