गिरिडीह: गिरिडीह में प्रेस कॉन्फ्रेंस, देवेश तिवारी ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को बताया विकास का स्वर्णिम अध्याय।
गिरिडीह के नए परिषदन सभागार में शनिवार को 9 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य स्तरीय दिशा समिति, झारखंड के सदस्य देवेश तिवारी ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को विकास का स्वर्णिम अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं।