तारानगर: तारानगर के योगी आसन्न में लगे जागरण में रातभर गुंजी भजनों की स्वर लहरियां, रविवार को भण्डारे का आयोजन
तारानगर योगी आसन्न में बाबा बृहस्पति नाथ महाराज की पुण्यतिथि पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। शनिवार व रविवार की रात को जागरण का आयोजन किया तथा रविवार सुबह भण्डारे का आयोजन किया।वही विभिन्न मठों से आए साध संगत व गायक कलाकारों ने एक से बढकर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर लक्ष्मणगढ महंत स्मृतिनाथ महाराज, चांदगोठी महंत देवनाथ महाराज सहित मोजूद थे।