पन्ना: करंट ने छीनी घर के मुखिया की जिंदगी:
घर का काम करते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Panna, Panna | Jun 28, 2026 पन्ना के अमानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सनोरा में आज रविवार को एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ अपने ही घर का काम कर रहे एक 45 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई।