पलवल: पलवल में गुरुग्राम पुलिस पर हमला, आरोपी को छुड़ाया, 15 पर FIR
Palwal, Palwal | Jul 9, 2025 पलवल में चोरी के मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने गई फर्रुखनगर सीआईए की पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने उटावड़ में आरोपी सादिक उर्फ मीठा को उसके घर से हिरासत में लिया था। इस दौरान आरोपी को हिरासत से छुड़ा लिया।