जिला अस्पताल में इलाज की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं का ज्यादा लेने के लिए राज्य स्तरीय टीम विदिशा जिला अस्पताल पहुंची थी। बुधवार और गुरुवार को उन्होंने 19 विभिन्न प्रकार की बिंदुओं को लेकर बारीकी से जांच और अवलोकन किया। दल के तीन सदस्यों द्वारा अलग-अलग वार्डों में बारीकी से अवलोकन करने के बाद एक रिपोर्ट तैयार की है जो भोपाल में हेल्थ कमिश्नर को सौंप जाएगी ।