पलिया: दुधवा रेलवे स्टेशन परिसर में भालू का दिखना, कर्मचारियों और पर्यटकों में उत्साह
दुधवा रेलवे स्टेशन परिसर में पेट्रोलिंग के दौरान एक भालू दिखाई देने से कर्मचारियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल बन गया। वन्यजीवों की यह उपस्थिति दुधवा के स्वस्थ वन क्षेत्र और समृद्ध जैव विविधता का सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।जानकारी के अनुसार, पेट्रोलिंग के दौरान रेलवे स्टेशन के निकट भालू को विचरण करते हुए देखा गया।