महाराजगंज: अघौरा घाट के पास अज्ञात ट्रक ने मोटर साइकिल सवार को मारी टक्कर, घायल को लखनऊ ट्रामा सेंटर किया गया रेफर
9 अप्रैल बृहस्पतिवार की देर शाम 7:30 के आसपास लखनऊ से लालगंज की ओर जा रहा बाइक सवार युवक को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल से ट्रक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद युवक को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।