ऑपरेशन आघात के तहत थाना कुनकुरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आजाद मोहल्ला निवासी जुगू (40 वर्ष) प्लास्टिक की जरकिन में महुआ शराब भरकर बिक्री के लिए गड़ाकाटा की ओर जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को धर दबोचा।