बेरमो: "जान है तो जहान है"बेरमो सीओ की अनोखी पहल, हेलमेट जांच के साथ चलाया जागरूकता अभियान
Bermo, Bokaro | May 9, 2026 बेरमो अनुमंडल अंतर्गत आज शनिवार को बेरमो अंचलाधिकारी (CO) संजीत कुमार सिंह खुद सड़क पर उतरे। हेलमेट जांच अभियान के दौरान सीओ का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जहां उन्होंने डंडे के बजाय 'जागरूकता' को हथियार बनाया और बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को रोककर सीओ ने उन्हें डांटने के बजाय सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया।