दारू: दिगवार पंचायत भवन में कृषक प्रशिक्षण शुरू, आधुनिक तकनीक से खेती के गुर सीख रहे किसान
दिगवार पंचायत भवन में कृषक प्रशिक्षण शुरू, आधुनिक तकनीक से खेती के गुर सीख रहे किसान। दारू प्रखंड के दिगवार पंचायत भवन में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया महेंद्र मुर्मू ने की, जबकि पूरे सत्र का संचालन कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी ने किया।