थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल में बुधवार रात्रि करीब 8:30 बजे मामूली कहासुनी के चलते विवाद हो गया। सूत्रों के मुताबिक गैस सिलेंडर बेचने को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते एक दूसरे पर मारपीट पर आमादा हो गए सूत्रों के मुताबिक घटना में दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाना बनियाठेर की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची