अमरोहा: अमरोहा में तेंदुए के खौफ से किसान खेतों पर जाने से डरे, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप, भाकियू ने दी चेतावनी
Amroha, Amroha | Apr 26, 2026 अमरोहा जिले के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों तेंदुए की दहशत साफ देखने को मिल रही है। कई गांवों के किसानों ने दावा किया है कि तेंदुआ खेतों और आबादी के आसपास घूमता देखा गया है, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया है। हालात ऐसे हैं कि किसान सुबह-शाम खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं।