भोगांव: एनके शिक्षा एवं खेल फाउंडेशन एनजीओ ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 1001 निःशुल्क पौधों का किया वितरण
एलाऊ क्षेत्र में क्षेत्र के कुसमरा-मैनपुरी मार्ग स्थित एनके हॉस्पिटल पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज, नगला बलू में एनके शिक्षा एवं खेल फाउंडेशन एनजीओ द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1001 निःशुल्क पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को अमरूद, जामुन, बेलपत्र सहित विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे वितरित किए गए।