नैनपुर: गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग, लाखों का नुकसान
नगर की बड़ी खेरमाई मंदिर के पास चकोर नदी के उसे पर स्थित गेहूं की खड़ी फसल में बुधवार करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अपनी सूझबूझ से बुझाने का प्रयास शुरू किया और तत्परता दिखाते हुए आग फैलने से रोका गया। फायर ब्रिगेड एवं पुलिस मौके पर पहुंची एवं कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।