महाराजगंज: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की पुण्यतिथि
शनिवार को 2 बजे समाजवादी पार्टी कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव सहित पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा बाबा साहब विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक एवं भारतीय संविधान के जनक थे।