सुल्तानपुर: गुंडा अधिनियम के तहत जिलाधिकारी ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को किया जिला बदर
जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना ने गुंडा अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों को जिला बदर किया है।जिसमें बंधुआकला के नदीम पुत्र मुस्तकीम,कुड़वार के फारूक पुत्र बशीर,नगर कोतवाली के योगेंद्र दूबे पुत्र राम कृष्ण दूबे और सर्वेश सिंह पुत्र रज्जन सिंह,हलियापुर के शुभम सिंह पुत्र शिव प्रकाश सिंह,लंभुआ के राम बहादुर पुत्र राम प्रताप शामिल है।