सुल्तानपुर: मंडी से छोटे व्यापारियों को निकाले जाने का मामला, कांग्रेस नेता वरुण मिश्रा व्यापारियों से मिले जाना दर्द
छोटे व्यापारी समाज की रीढ़ होते हैं उन्हें बेवजह न निकाला जाए अन्यथा प्रशासन आंदोलन झेलने को तैयार रहे। ये बातें कांग्रेस नेता वरुण मिश्रा ने व्यापारियों से मुलाकात के दौरान कही। वे मंगलवार को सब्जी मंडी में आयोजित छोटे व्यापारियों की बैठक में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा नगर पालिका को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए ऐसा अमानवीय कदम नहीं उठाना चाहिए।