सहदेई बुजुर्ग: रामनवमी हादसा: पांच दिन बाद तीसरी युवती का शव मिला, गांव में मातम
सहदेई बुजुर्ग के देशरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव पश्चिमी पंचायत के गनियारी में रामनवमी के दिन गंगा नदी में डूबी तीसरी युवती आंचल कुमारी का शव पांच दिन बाद मंगलवार को महोउद्दीन नगर के पत्थल घाट के पास बरामद किया गया। घटना के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, गोताखोरों व ग्रामीणों द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी। शव मिलने की सूचना एक स्थानीय किसान ने पुलिस को दी।