कोटड़ी: बनास नदी का अधूरा पुल बन गया बड़ी समस्या
Kotri, Bhilwara | Apr 16, 2026 सितंबर 2025 में बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ बनास नदी का पुल आज भी अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य देरी से शुरू हुआ और करीब 200 मीटर हिस्सा तोड़ने के बाद अब तक सिर्फ 20 मीटर में ही दीवार बनाई गई है। मार्च से काम पूरी तरह बंद है। बरसात नजदीक होने से चिंता बढ़ गई है, क्योंकि फिलहाल नदी में बना अस्थायी रास्ता बारिश में बंद हो जाएगा और क्षेत्र का संपर्क टूट सकता है।