सिंघवारा: दरभंगा जंक्शन पर बड़ा हादसा टला: लिफ्ट में फंसे 17 यात्री, मची अफरा-तफरी,वीडियो वायरल
दरभंगा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 और 5 पर सोमवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक लिफ्ट अचानक खराब होकर बंद हो गई और उसमें 17 रेल यात्री फंस गए। घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। लिफ्ट रुकने से अंदर फंसे यात्रियों की जान सांसत में पड़ गई और मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई। इसके बाद रेलवे पुलिस के द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी को बाहर निकालगय