महाराजगंज: जलालपुर के पास खड़े ट्रक में कार की टक्कर, दो भाई घायल, दोनों की हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर
29 अप्रैल बुधवार शाम 4 बजे एक खड़े ट्रक में एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। दोनों भाई जनपद आजमगढ़ से लखनऊ प्रयागराज मार्ग होते हुए जा रहे थे। अचानक नींद की झपकी आ जाने के चलते कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खड़े हुए ट्रक में जा घुसी। दोनों को बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया।