खरगोन। शहर के डायवर्सन रोड पर संचालित सीता वल्लभ मार्केट से जुड़ी वल्लभ नगर कॉलोनी के रास्ते पर किए जा रहे दीवार निर्माण को लेकर विरोध तेज हो गया है। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे रहवासियों ने नगर पालिका पहुंचकर इस निर्माण पर आपत्ति दर्ज कराई और मार्केट निर्माण की अनुमतियों पर सवाल उठाते हुए दस्तावेजों की जांच की मांग की।