मांझी: गरीबी से छीना अंतिम दर्शन का हक, बेटा का शव गांव नहीं ला सके परिजन
Manjhi, Saran | May 20, 2026 आर्थिक तंगी ने एक परिवार को ऐसा दर्द दिया जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। बरेजा निवासी कामाख्या तिवारी के पुत्र शिवम कुमार तिवारी की 17 में को महाराष्ट्र के 40 गांव स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजन आर्थिक अभाव के कारण बेटे का शव गांव नहीं ला सके। ऐसे में शिवम के मित्रों ने वहीं पर उसका दाह संस्कार कर दिया।