कर्वी: चित्रकूट राजापुर के मोहरवा के पास अज्ञात कारणों से बाइक सवार गिरकर घायल, एक की मौत और दूसरा रेफर
चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के मोहरवा मुख्य सड़क पर रविवार दोपहर 2:30 बजे अज्ञात कारणों से बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान छोटू यादव (नि0 कुसियापुरवा, राजापुर) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि सुंदर अग्रहरि की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया। पुलिस ने शव का दोपहर 12:30 बजे पोस्टमार्टम कराया है।