मोकामा: मोकामा में बिना रजिस्ट्रेशन के परिचालन कर रहे कुल 6 नावों को किया गया जब्त: 3 गिरफ्तार
Mokameh, Patna | Jun 10, 2026 मोकामा थानांतर्गत मेकरा एवं सुल्तानपुर में सूत्रों से लगभग 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे कुल छः (06) नावों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं तीन नाव संचालक को गिरफ्तार किया गया है । आपको बता दें कि कुछ दिन पहले गंगा नदी में हुए भीषण नाव दुर्घटना में बाद प्रशासन पूरे अलर्ट मोड में है।