रूपईडीहा में रोडवेजकर्मियों ने अपना पारिश्रमिक बढ़ाने की मांग तेज कर दी है। उन्होंने देवीपाटन मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) को ज्ञापन सौंपा और प्रदर्शन भी किया। आंदोलनकारी कर्मियों ने बताया कि सिद्धार्थनगर, सोनाली और महाराजगंज बॉर्डर मार्गों पर बस चालकों को 2.28 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाता है।