पूरनपुर: तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम की अनुपस्थिति में एसडीएम ने सुनी समस्याएँ
पूरनपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के स्थान पर उपजिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएँ सुनीं। जानकारी के अनुसार यह समाधान दिवस जिलाधिकारी के नेतृत्व में होना था, लेकिन महत्वपूर्ण बैठक के चलते डीएम इसमें शामिल नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति में एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर जनता की शिकायतें सुनीं