पूरनपुर: कोतवाली में महिला SI ने मिशन शक्ति केंद्र का फीता काटकर किया शुभारंभ
पूरनपुर कोतवाली परिसर में मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में महिला SI पिंकी यादव ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया, जिसमें मिशन शक्ति अभियान की महत्ता और इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया।