चूरू: निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट परिसर में बजरी से भरा डम्पर पलटा, बड़ा हादसा टल गया
Churu, Churu | Apr 18, 2026 चूरू में निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को बजरी से भरा एक डम्पर अचानक पलट जाने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। डम्पर के पलटने की तेज आवाज सुनकर मौके पर काम कर रहे श्रमिक, वकील और आसपास मौजूद लोग एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार डम्पर बीकानेर से बजरी भरकर निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचा था