दरभंगा: BPSC अभ्यर्थी की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; कथित सुसाइड नोट बरामद
दरभंगा के बेंता चौक में BPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे 25 वर्षीय युवक रोमित कुमार का शव घर में फंदे से लटका मिला। कमरे से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें परीक्षा में असफलता का जिक्र होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि नोट की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है और मामले की हर पहलू जांच