चन्द्रपुरा: इलाज के दौरान डीवीसी ठेकेदार मजदूर की मौत, गेट जाम, मुआवजा देने पर बनी सहमति
डीवीसी चंद्रपुरा ताप विद्युत केंद्र के सीएचपी सेक्शन में 3 अप्रैल की रात्रि पाली ड्यूटी के दौरान एएमसी मजदूर दिलीप टुडू की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सहकर्मियों की मदद से उन्हें तुरंत केएम मेमोरियल अस्पताल, चास में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित मजदूरों ने रविवार को सुबह सात बजे से ही प्लांट गेट को जाम कर दिया।