विदिशा नगर: सावरकर बालविहार में नपा के सफाईकर्मचारियो की हुई बैठक नियमित और समय पर वेतन न मिलने पर जताई नाराजगी,आंदोलन की चेतावनी...
विदिशा नगर पालिका में सफाई कर्मचारी जो संविदा तौर पर काम करते हैं उन्हें नियमित रूप से वेतन जारी नहीं हो रहा है। साथ ही हर महीने समय पर भी वेतन नहीं मिल रहा था। इसी समस्या के हाल के लिए गुरुवार शाम 5 बजे सावरकर बाल विहार में नगर पालिका की सफाई कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। 140 सफाई कर्मचारी वेतन समस्या से परेशान है कर्ज लेकर घर चला रहे हैं।