राजगढ़: राजगढ़: करेड़ी से दर्शन के लिए निकला दूल्हा-दुल्हन का परिवार हादसे का शिकार
राजगढ़ के करेड़ी गांव से दूल्हा दुल्हन के साथ एक परिवार कामखेड़ा बालाजी के दर्शन के लिए निकला था। इसी बीच घाटोली थाना क्षेत्र के चुरेलिया के पास सभी लोग नहाने के लिए रुके जहां गहरे पानी में डूबने से 15 वर्षीय अनुराग विश्वकर्मा की मौत हो गई जबकि उसी के मौसीरे भाई नैतिक को लोगों ने बचा लिया।