ब्यावर: कब्रिस्तान मामले में मुस्लिम समाज ने प्रशासन के समक्ष रखा पक्ष, कमेटी इस्लामिया औकाफ व जामा मस्जिद नयानगर शामिल
Beawar, Ajmer | May 14, 2026 ब्यावर। गुरुवार शाम 6 बजे जानकारी अनुसार मेवाड़ी गेट बाहर स्थित कब्रिस्तान भूमि को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। कमेटी इस्लामिया इंतेजामिया औकाफ व जामा मस्जिद नयानगर के शिष्टमंडल ने एडवोकेट शाहिद खान के नेतृत्व में जिला प्रशासन से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। शिष्टमंडल ने प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में बताया कि संबंधित भूमि वक्फ बोर्ड में पंजीकृत कब्रिस्तान है।