भितरवार: बागबई फार्म के पास स्कूटी सवार छात्रा ने दो लोगों को मारी टक्कर, पुलिस जांच में जुटी
भितरवार थाना क्षेत्र के डबरा भितरवार मुख्य सड़क मार्ग पर एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की टक्कर से वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे में 27 वर्षीय एक युवक के पैर में भी चोट आई है। सभी घायलों को तत्काल भितरवार सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध महिला को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।