बालाघाट: छोटे भाई ने ही की थी बड़े भाई की हत्या, नारियल की रस्सी से घोंटा गला; पुलिस ने भेजा जेल
हट्टा पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक के छोटे भाई को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने रोज-रोज के विवाद और पारिवारिक तनाव से परेशान होकर अपने बड़े भाई की हत्या करना कबूल किया है।पुलिस के अनुसार, 16 जून की सुबह सेनानी चौक हट्टा निवासी कुलदीप उदयपुरे अपने घर के आंगन में मृत अवस्था में मिले थे। उनके गले पर