नगरी के स्थानीय लोगों ने आज बताया कि बस स्टैंड परिसर में स्थित सार्वजनिक शौचालय का नवीनीकरण कार्य पिछले एक महीने से किया जा रहा है। कार्य धीमी गति से होने से आज तक अधूरा पड़ा हुआ है। इसका परिणाम यह है कि यात्रियों, खासतौर पर महिलाओं को शौचालय उपयोग के लिए खुले या अस्थायी स्थानों की ओर रुख करना पड़ रहा है।