बहराइच: सालारपुर सब्जीमंडी व्यापारियों ने भोगाजोत और चितौरा में उपमंडियों को बंद करने की मांग मंडी सचिव को सौंपा मांगपत्र
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित सालारपुर सब्जी मंडी के व्यापारियों ने भोगाजोत उपमंडी स्थल और चित्तौरा के सरदारपुर में स्थापित उपमंडी स्थल को बंद किए जाने की मांग को लेकर मंडी सचिव को एक मांग पत्र सौंपा है। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि जब से इन उपमंडी स्थलों की स्थापना हुई है तब से सालारपुर थोक सब्जी मंडी का व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया है।