माडा: मोहर्रम पर्व के मद्देनज़र माडा पुलिस ने थाना क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च
मुस्लिम समुदाय के पड़ने वाले पर्व मुहर्रम को लेकर आज माडा पुलिस ने ग्राम करामी व खम्हरिया महदेवा टोला में फ्लैग मार्च माड़ा पुलिस द्वारा निकाला गया।शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था की दृढ़ स्थापना के लिए एसपी मनीष खत्री के आदेश, एएसपी अभिषेक रंजन के निर्देश व एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च।