माडा: माडा पुलिस ने अपहृता को 24 घंटे के अंदर किया दस्तयाब
जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के दिशा निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी सिंगरौली के के पांडे एवं निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा थाना प्रभारी माडा के मार्गदर्शन में उस वक्त पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी जब 24 घंटे के अंदर माडा थाने के अपराध क्रमांक 354/25 धारा 137 / दो bns की अपहृता को दस्तयाब किया गया है।