भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दरभंगा पहुंचे संजय सरावगी ने अपने पैतृक जिले में स्थित प्रसिद्ध श्यामा मंदिर में दर्शन पूजन कर मां श्यामा माई का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के केंद्रीय नेतृत्व ने जो बड़ी जिम्मेदारी उन पर विश्वास जताते हुए सौंपी है, उस पर खरा उतरने का वे हरसंभव प्रयास करेंगे।