धोली मुरौल: पिलखी गजपति में नारी शक्ति अभियान के तहत नारी शिक्षा संवाद का आयोजन, कांग्रेस नेता रहे मौजूद
मुज़फ्फरपुर जिले के मुरौल प्रखंड क्षेत्र के पिलखी गजपति गांव में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे में एआईसीसी की ओर से नारी शक्ति अभियान के तहत नारी संवाद कार्यक्रम किया गया। संयोजक सदफ खान ने नारी शिक्षा संवाद के तहत शिक्षा, नौकरी, भागीदारी को लेकर महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचें और संघर्ष करें।