पंचकूला: सेक्टर 5 वेला विस्टा के पीछे लड़की का शव मिलने की फैली अफवाह, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस लेकिन खाली हाथ लौटी
पुलिस को सेक्टर 5 वेला विस्टा के पीछे एक लड़की का शव मिलने की सूचना मिली और देर तक शव ढूंढती रही पुलिस लेकिन पुलिस को खाली हाथ वापिस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार सेक्टर 5 वेला विस्टा के पीछे एक लड़की का शव होने की अफवाह फैली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लंबे समय तक शव ढूंढने के बाद पुलिस को कुछ भी नहीं मिला। पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है